भारतीय सभ्यता को आघात पहुंचाता वेब सीरीज
वैसे तो भारतीय सभ्यता को आघात पहुंचाने में बॉलीवुड तो पहले से ही था लेकिन इस मामले में वेब सीरीज ने बॉलीवुड को भी पिछे छोड़ दिया है। सिनेमा वाले जो असभ्यता और अश्लीलता थियेटरो में नहीं दिखा सकते उन्हें वेब सीरीज के माध्यम से आज के युवा तक उनके मोबाइल के माध्यम से पहुंचा देते हैं। आज आप जितने भी वेब सीरीज देख लो अधिकतर या कहे एक दो को छोड़कर बाकि सभी वामपंथ विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले ही मिलेंगे जो या तो राष्ट्रविरोधी होती हैं या हिन्दूफोबीक वैसे राष्ट्रविरोधी और हिन्दूफोबीक में कुछ खास अंतर नहीं हैं। वेब सीरीज के माध्यम से हमे सनी लियोनी जैसो की जीवनी दिखाया जाता हैं क्या वो छत्रपति संभाजी महाराज, गुरू तेग़ बहादूर या भगवान बिरसा मुंडा जी या उनके जैसे महान महापुरूषो का जीवनी नहीं दिखा सकते? आप अभी एकता कपूर की XXX सीरीज को ही देख ले ये एक सेमी पोर्न सीरीज तो है ही लेकिन इसके दूसरे सीजन मे तो भारतीय सेना का, उनकी पत्नी की और उनके वर्दी का अपमान किया गया जो कोई नया बात नहीं हैं अब घुल को ही देख लिजिए जिसमे एक ऐसी भविष्य की कल्पना की गई हैं जहाँ के शासन राष्ट्रवादी लोगो के हाथो में हैं...